दोषियों को मिली मौत की सजा की पुष्टि के लिए होगी सुनवाई

नई दिल्ली के वसंत विहार गैंग रेप मामले में चारों दोषियों को मिली मौत की सजा की पुष्टि के लिए सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई जस्टिस रेवा खेत्रपाल के समक्ष होगी।

साकेत स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुकेश (26), अक्षय ठाकुर (28), पवन गुप्ता (19) व विनय शर्मा (20) को सामूहिक दुष्कर्म मामले में 13 सितंबर को फांसी की सजा सुनाई थी।

अतिरिक्त न्यायाधीश योगेश खन्ना ने दोषियों को सजा सुनाने के बाद पुष्टि के लिए हाईकोर्ट भेज दिया था। जिला अदालत से मौत की सजा के सभी मामलों को पुष्टि के लिए हाईकोर्ट भेजने का नियम है।

अदालत ने 23 वर्षीय पैरा मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए मुकेश, अक्षय, पवन व विनय को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।

मुख्य आरोपी राम सिंह ने 11 मार्च 2013 को तिहाड़ जेल में खुदकुशी कर ली थी। इसलिए उसके खिलाफ मामले की सुनवाई बंद कर दी गई थी।

इसके अलावा नाबालिग आरोपी को जूवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 31 अगस्त 2013 को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी।

Related posts