देह व्यापार के अड्डे पर छापा

जाजा: पुलिस ने बिजली घर कालोनी में देह व्यापार का अड्डा चला रही संचालिका महिला सहित 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देह व्यापार का अड्डा चला रही निर्मल कौर पत्नी शीतल सिंह निवासी बिजली घर कालोनी, अनामिका पत्नी गुरपिंद्र सिंह निवासी घुमान, जसलीन कौर पुत्री दविंद्र सिंह निवासी कैयां, मरियम तथा कुंदन दोनों पुत्रियां सोमा निवासी खुरला किंगरां के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक प्रोविजन एक्ट 1956 के अधीन मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी आई.पी.एस. नानक सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि निर्मल कौर अपने घर में देह व्यापार का अड्डा चलाती है तथा लड़कियों को बाहर से मंगवा कर यह धंधा कर रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस हैड कांस्टेबल जसपाल सिंह ने सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर घर पर छापा मार कर उक्त लड़कियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

Related posts