नई दिल्ली
दो करोड़ की आबादी पर लिए जा चुके हैं 1,91,977 लाख लोगों के सैंपल
प्रति 10 लाख की आबादी पर हो रही है लगभग 10 हजार की जांच
18 मई तक चार हजार टेस्ट हो रहे थे, जो अब करीब दो गुना तक बढ़ गए हैं
देश में जनसंख्या के लिहाज से सबसे अधिक जांच दिल्ली में हो रही है। यहां दो करोड़ की आबादी पर 1,91,977 लाख लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अन्य राज्यों से तुलना करें तो राजधानी इस मामले में पहले स्थान पर है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यहां प्रतिदिन सात हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। 18 मई तक चार हजार टेस्ट हो रहे थे, जो अब करीब दो गुना तक बढ़ गए हैं। जनसंख्या के आधार पर यह आबादी का करीब 2 फीसदी है।
अन्य राज्यों से तुलना करें तो सबसे अधिक 23 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में करीब ढाई लाख लोगों की जांच हुई है। वहां आबादी के लिहाज से 0.17 लोग फीसदी के ही टेस्ट हुए हैं। राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर लगभग 10 हजार लोगों की जांच हो रही है। यह राष्ट्रीय स्तर से अधिक है।
12 दिनों में ही आए 7 हजार मामले
राजधानी में लॉकडाउन-4 के बाद दो सप्ताह से भी कम समय में सात हजार मामले आ चुके हैं। रोजाना औसतन कोरोना संक्रमण के 600 केस आ रहे हैं। यह देश में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद सबसे ज्यादा है।
राज्य कुल आबादी आबादी का प्रतिशत कुल जांच
दिल्ली 2 करोड़ 1.0 1,91,977 2
तमिलनाडु 8 करोड़ 0.65 4,35,900
राजस्थान 8 करोड़ 0.54 3,65,566 4
आंध्र प्रदेश 9 करोड़ 0.43 3.34,378 5
महाराष्ट्र 13 करोड 0.42 4,06,800
गुजरात 7 करोड 0.37 1,98,400
मध्य प्रदेश 9 करोड़ 0.24 1,42,800 8
पश्चिम बंगाल 10 करोड़ 0.21 1,58,700 9
उत्तर प्रदेश 23 करोड़ 0.15 2,56,588
बिहार 12 करोड़ 0.08 70,741
नोट : सभी आंकड़े लगभग में हैं।