
पटियाला (राजेश): ओमैक्स माल में स्थित पंजाब के नामवर विशाल ज्वैलर्ज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक रणजीत कपूर ने कहा कि देश के विकास व पंजाब की अमन-शांति में चोपड़ा परिवार का अहम योगदान है। जहां इस परिवार ने देश की आजादी में अपना योगदान डाला, वहीं आजादी के बाद देश के विकास और देश की एकता व अखंडता में अहम भूमिका निभाई।
रणजीत कपूर यहां विशाल ज्वैलर में श्री विजय चोपड़ा जी का सम्मान करने के बाद आयोजित प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान रणजीत कपूर उनके सुपुत्र हेमंत कपूर उर्फ जौली व विशाल कपूर ने श्री दरबार साहिब की तस्वीर भेंट कर श्री विजय चोपड़ा जी का सम्मान किया। रणजीत कपूर ने कहा कि पटियाला के लोग भाग्य वाले हैं कि श्री चोपड़ा जी अक्सर यहां आते रहते हैं तथा पटियाला की समाज सेवी संस्थाओं की हौसला अफजाई करते हैं।
पटियाला की ही नहीं बल्कि आज पूरे पंजाब की सामाजिक संस्थाएं श्री विजय चोपड़ा को अपना प्रेरणास्रोत मानती हैं। उन्होंने कहा कि विशाल ज्वैलर पंजाब केसरी ग्रुप को समाज सेवी कार्यों के लिए हर संभव सहायता देगा। इस दौरानश्री विजय चोपड़ा जी ने कहा कि पटियाला के लोगों का समाज सेवा में बड़ा योगदान है। यहां बीर दसौंधी राम जैसे महान कर्मयोगी व समाज सेवक पैदा हुए हैं। बीर दसौंधी राम को समाज सेवा के क्षेत्र में संसार भर में याद किया जाता है। इस दौरान हेमंत कपूर तथा विशाल कपूर ने श्री विजय चोपड़ा जी से आशीर्वाद लिया।
