
अंब (ऊना )। उपमंडल के नकड़ोह में देवर ने अपनी भाभी की पिटाई कर डाली। आरोपी ने महिला पर डंडे से हमला किया, जिससे महिला की बाजू और कंधे पर चोटें आई हैं। पीड़ित महिला ने मामले के संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
पुलिस के अनुसार बीना देवी निवासी नकड़ोह ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके घर के पास ही पशुशाला है। जहां वह रोजाना की तरह पशुओं को चारा डाल रही थी। इसी दौरान उसका देवर कमलदेव वहां आया और पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते आरोपी ने उस पर डंडों से हमला किया। इसमें उसे दाहिने कंधे और बाजू पर चोटें आई हैं। बीना देवी ने आरोप लगाए कि पशुशाला के पास ही उसके देवर की भी पशुशाला है। जब वह अपने पशुशाला को जाती है तो आए दिन उसका देवर उसके साथ बदसलूकी करता है और जमीन में आने से रोकता है। उधर डीएसपी अंब सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच तेज कर दी है।
