देवर के खिलाफ अश्लील हरकतों का आरोप

बड़सर (हमीरपुर)। जिला के गलोड़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने देवर के खिलाफ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गलोड़ चौकी में क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार रात नौ बजे उसका देवर शराब पीकर उसके कमरे में आया तथा गलत हरकतें करने लगा। महिला ने पड़ोसी ताया ससुर को देवर की करतूत बताई। उन्होंने पुलिस चौकी फोन कर इसकी सूचना दी। देवर ने शराब के नशे में घर में कुर्सियां व सीडी प्लेयर तोड़ दिया। पुलिस ने रात को गांव जाकर महिला की शिकायत दर्ज की। एसपी जगत राम ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की तफ्तीश जारी है।

Related posts