दूसरे देशों के मामले में दखल देने से बाज आएं अमेरिका’

दूसरे देशों के मामले में दखल देने से बाज आएं अमेरिका’

मास्को: सीरिया के राष्ट्रपति बसर अल असद ने अमेरिका को सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप न करने की नसीहत देते हुए कहा है कि यदि वह ऐसी कोशिश करेगा तो उसे ‘असफलता’ के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लगेगा। रूसी समाचार पत्र ‘इजवेस्तिया’ को दिए गए एक साक्षात्कार में असद ने कहा कि पश्चिमी देश सीरिया को अपनी कठपुतली बनाने में सफल नहीं होंगे।

उन्होंने पश्चिमी देशों द्वारा रासायनिक हथियारों के प्रयोग के आरोप को आम समझदारी का अपमान बताया। असद ने साक्षात्कार में कहा कि पश्चिमी देशों को ‘दूसरे देशों के मामले में दखल देने से बाज आना चाहिए। यदि कोई सीरिया को पश्चिमी देशों की कठपुतली बनाने की कोशिश करेगा तो उसे सफलता नहीं मिलेगी।’

Related posts