
कुल्लू। दशहरा उत्सव में भगवान रघुनाथ की पूजा-अर्चना विशेष विधि से की जा रही है। मंगलवार को पुजारी अनिल शर्मा ने उनका स्नान दूध, मक्खन और उसके बाद पानी के साथ किया गया। जबकि घुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने पूजा के दौरान मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की जहां भीड़ लगी रही, वहीं कई देवी देवताओं ने भी हाजिरी भरी। मंगलवार को रघुनाथजी के अस्थायी शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने जाकर माथा टेका और उनका आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के दौरान रघुनाथ के सभी पुजारी व कार कारिंदे मौजूद रहे। देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने बताया कि दशहरा में शरीक हुए देवी-देवता सुबह पूजा-अर्चना के बाद भगवान रघुनाथ से मिलन करते हैं।
