दुष्कर्म आरोपी ने पुलिस कस्टडी से की भागने की कोशिश

  • दुष्कर्म आरोपी ने पुलिस कस्टडी से की भागने की कोशिश
सिहुंता: चम्बा जेल से रूटीन मैडीकल चैकअप के लिए टांडा मैडीकल कालेज ले जा रहे एक आरोपी ने भटियात के थुलेल नामक स्थान में पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया। पुलिस जवान ने सतर्कता बरतते हुए पुन: कैदी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए उक्त आरोपी को शाहपुर थाने में ले जाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे साहिल नाम के एक आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। साहिल के खिलाफ  चुवाड़ी थाना में दुष्कर्म का मुकद््दमा दर्ज है जिसके चलते वह न्यायिक हिरासत में चम्बा की जेल में बंद है। साहिल को चम्बा पुलिस के एएसआई अशोक कुमार व कांस्टेबल मोहम्मद सोहेल खान द्वारा रूटीन मैडीकल चैकअप के लिए बस द्वारा चम्बा से टांडा अस्पताल ले जाया जा रहा था। बस जब सिहुंता से आगे थुलैल स्टेशन के पास पहुंची तो आरोपी ने अचानक बस में ही भागने की कोशिश की।
कांस्टेबल की मजबूत पकड़ होने पर आरोपी ने कांस्टेबल के बाजू को दांत से काट दिया। 376 के तहत न्यायिक हिरासत में चल रहा उक्त आरोपी उसी क्षेत्र का बताया जा रहा है। सागर चंद शर्मा एसडीपीओ डल्हौजी ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा आरोपी को शाहपुर थाना में उतारकर आगामी कार्रवाई की गई तथा शाहपुर में मैडीकल करवाया गया। आरोपी को उसके बाद सिहुंता लाकर चुवाड़ी पुलिस थाना में इसके खिलाफ  पुलिस कस्टडी से भागने का मुकद्दमा भी दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts