
ईस्ट हैवेन: कनेक्टिकट में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक विमान के मलबे से चार शव निकाले गए हैं। एक दमकल अधिकारी एंथनी मोस्काटो ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आशंका है कि मरने वालों में पायलट, एक पूर्व माइक्रोसाफ्ट अधिकारी, उसका किशोर पुत्र और दो बच्चे शामिल हैं। विमान दो मकानों के बीच फंस कर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
दो शव विमान से और दो शव एक मकान से मिले हैं। शुक्रवार की दोपहर बारिश हो रही थी और यह विमान उतरने के लिए ट्वीड न्यू हैवेन एयरपोर्ट आ रहा था। अचानक विमान दो मकानों में फंसा और आग की लपटों में घिर गया। दोनों मकानों में विमान के पंख (डैने) फंस गए थे। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के जांचकर्ता हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
