
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र की एक नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवा कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस में दी शिकायत में परिजनों का आरोप है कि आरोपी हाशिम अली (20) निवासी भगवानपुर विगत रात लड़की के घर में घुसा और कुकृत्य को अंजाम दिया। लड़की ने आप बीती परिजनों को सुनाई। मंगलवार को परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि पीड़िता लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें ग्राम भगवानपुर निवासी आरोपी युवक हाशिम अली (20) पर नाबालिग लड़की से दुराचार का आरोप लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज हुआ है। जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
