दुकान में घुसकर व्यक्ति पर हमला

गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। क्षेत्र के गोंदपुर बनेहड़ा में तीन युवकों ने मोबाइल की दुकान करने वाले व्यक्ति पर हमला बोल दिया। हमले में दुकानदार को चोटें आई हैं। दुकान में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। घटना में दुकानदार का काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राज कुमार पुत्र हरमेश निवासी नकड़ोह ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि वह गोंदपुर बनेहड़ा में मोबाइल की दुकान चलाता है। देर शाम वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था कि इसी दौरान उसकी दुकान पर तीन युवक आए और उससे बहसबाजी करने लगे। कुछ देर बाद तीनों आक्र ामक हो गए और उन्होंने उसके साथ मारपीट कर डाली। आरोपियों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में राजकुमार का काफी नुकसान हुआ है। राजकुमार ने बताया कि तीन हमलावरों में से एक युवक उसकी दुकान पर पहले भी आया करता था। राजकुमार ने तीनों युवकों की पहचान गुरु, बिंदु एवं पप्पू के रूप में की है। अंब के थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts