दीवार से बस की टक्कर ने बचा ली 35 जिंदगी

राजधानी देहरादून से सटे हरिपुर-कोटी मार्ग पर उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब विकासनगर से त्यूनी जा रही एक बस का टायर बुलगाड़खड्ड के पास तेज ढाल पर फट गया।

गनीमत यह रही कि बस सुरक्षा दीवार से टकराकर रुक गई। चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए यात्रियों ने मौके पर जाम लगा दिया जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने यात्रियों को समझा बुझा कर शांत कराया।

टायर फट गया
मंगलवार को 35 सवारियां लेकर विकासनगर से त्यूनी जा रही एक बस करीब 11:30 बजे बुलगाड़खड्ड के समीप तीव्र ढाल पर पहुंची तो बस का टायर फट गया जिससे अनियंत्रित होकर बस कुछ दूरी पर जाकर सुरक्षा दीवार से टकरा गई और रुक गई। लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा दीवार से बस की टक्कर नहीं होती तो बड़ा हादसा होता। �

बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
यात्रियों ने आरोप लगाया कि यात्रियों की जान जोखिम में डालकर क्षेत्र में खटारा बसों का संचालन किया जा रहा है। आए दिन क्षेत्र में अनहोनी की आंशका बनी रहती हैं। 2:30 बजे मौके पर पहुंची कालसी पुलिस ने यात्रियों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। एसडीएम एमएस बर्निया ने कहा कि मौके पर कालसी पुलिस को भेजकर बस को कब्जे में ले लिया गया है। खटारा बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में कलम सिंह, बलवीर सिंह, श्याम सिंह, सुरेश, मदन सिंह, मीरा देवी, प्रीतम सिंह आदि शामिल रहे।

Related posts