
मनाली। विंटर कार्निवाल का तीसरा दिन। शरद सुंदरी के ताज को जद्दोजहद। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आलीशान रैंप पर कुल्लवी परिधानों में सजी सुंदरियों का कैटवॉक सबके दिल को छू गया। मनाली की मनुरंगशाला में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। विंटर क्वीन प्रतियोगिता के तीसरे दिन 15 सुंदरियों ने कुल्लवी परिधानों में सज-धजकर कैटवाक किया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। रविवार को दस प्रतिभागियों का चयन अगले राउंड के लिए किया गया, जबकि सुंदरियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए जजों ने पांच प्रतिभागियों को भी अगली कैटेगिरी में शामिल कर उन्हें ताज की दौड़ में बरकरार रखा। पट्टू, चंद्रहार, पायल, बालू, चूड़ीदार, तथा पूहलों के साथ रैंप पर चहलकदमी की। देश भर की सुंदरियों से कुल्लवी परिधानों को भी एक नए अंदाज में पेश कर सबको हैरान कर दिया। रैंप पर अनमोल, दीपिका, डोलमा, रिचा, दुनिया रानी, ज्योति, शिल्पा, तनुजा, शलव, निकिता तिवारी, पायल, दीपाली, शृंगारिका, सारिका और सोनिया ने कैटवाक किया। सोमवार को शरद सुंदरी का चुनाव होगा। शरद सुंदरी का ताज कि सके सिर सजेगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। विंटर कार्निवाल समिति के उपाध्यक्ष विनय धीमान ने बताया कि शनिवार को हुए राउंड में बीस सुंदरियों के बेहतर प्रदर्शन किया। इनमें से केवल 10 सुंदरियों का चयन किया गया था, लेकिन सुंदरियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए पांच और सुंदरियों को अलग कैटेगिरी में शामिल किया गया। अब रैंप पर 15 सुंदरियां हुस्न के जलवे दिखाएंगी।
