
ऊना। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त अवतार सिंह निवासी नूरपुर बेदी जिला रोपड़ के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक पिछले कई दिनों से पीरनिगाह में एक प्रसाद की दुकान में कार्यरत था। शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहंा चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
