दिल्ली : 8 जिलों के जल स्तर में गिरावट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के 8 जिलों के जल स्तर में पिछले एक दशक के दौरान गिरावट आई है। पूर्व मानसून निगरानी के तहत केंद्रीय आधार जल प्राधिकरण की खोज से यह पता चला है। राज्यसभा में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने एक सवाल के लिखित उत्तर में बताया कि निगरानी के तहत प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजधानी परिसर क्षेत्र के 124 कुओं का सर्वे किया। इनमें से लगभग 47 यानी 38 फीसदी कुओं के जल स्तर में तो बढ़ोतरी देखी गई। जबकि 76 से अधिक यानी 62 फीसदी कुओं के जल स्तर में गिरावट देखी गई। कुओं के जल स्तर के 2003-12 के दौरान के आंकड़ों और 2013 के आंकड़ों में तुलना कर यह निष्कर्ष निकाला गया। मध्य, नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण तथा पश्चिम जिलों में 62 फीसदी या इससे अधिक की गिरावट आई है। पूर्वी, उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में क्रमश: 56, 43 और 57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

Related posts