दिल्ली में महिला को नौकरी दिलाने के बहाने चलती कार में किया रेप

नई दिल्ली : रविवार को पूर्वी दिल्ली में एक चलती कार में 28 साल की एक शादीशुदा महिला से उसके दोस्त ने जबरन रेप किया। इस शख्स ने महिला को नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया था।

महिला ने बताया कि उसने मुझे नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली बुलाया था ओर व मुझे एक गाड़ी में बिठा कर किसी सुनसान जगह पर ले गया ओर वहा उसने मेरे साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में तब पता चला जब स्थानीय लोगों ने महिला को आज शाम आनंद विहार बस टर्मिनल के पास रोते हुए पाया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, उसे स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उसने पुलिस को बताया कि दो अन्य पुरुषों के सामने उसके दोस्त ने चलती कार में उससे रेप किया। महिला के मुताबिक, जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, महिला को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेप का मामला बताया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts