दिल्ली गैंग रेप के दोषियों को फांसी का स्वागत

नादौन (हमीरपुर)। दिल्ली गैंगरेप के दोषी पवन गुप्ता, अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा और मुकेश सिंह को फास्ट ट्रैक कोर्ट की ओर से फांसी की सजा सुनाए जाने का जनता ने स्वागत किया है। नेशनल डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष डा. ओपी शर्मा, समाजसेवी राज कुमार राजू, समाज सेवी रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट चौधरी चंदू लाल, ब्रिलियंट क्लब के प्रधान राजेश्वर सिंह परिहार, नगर पंचायत की अध्यक्ष रीना कुमारी, उपाध्यक्ष तरुण कपिल के अलावा जोगिंद्र शर्मा, होशियार सिंह पराशर, हरि सिंह, प्रदीप कुमार, सविता कुमारी, राजेश्वरी देवी, भारतीय युवा मोर्चा क्लब के प्रधान जोगिंद्र सिंह राणा, संदीप शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक फैसले से रेप के मामलों में अंकुश लगेगा। मामले में पांचवें जुवेनाइल दोषी को फांसी की सजा न मिल पाने का मलाल है।

भारतीय युवा क्लब ने बच्चों को चॉकलेट बांटी
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की कलूर पंचायत के दुहाणी मौवालंघाट की सामाजिक संस्था भारतीय युवा मोर्चा क्लब ने 10 स्कूलों के बच्चों को निशुल्क चॉकलेट और स्टेशनरी वितरित की। भारतीय युवा मोर्चा क्लब के प्रधान जोगिंद्र सिंह राणा ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला भवड़ां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवड़ां, राजकीय माध्यमिक पाठशाला मझियार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मझियार, राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोहला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोहला, राजकीय माध्यमिक पाठशाला कलूर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलूर, आंगनबाड़ी केंद्र दुहानी, आंगनबाड़ी केंद्र मौवालुंघाट, आंगनबाड़ी केंद्र फरनाट में पढ़ रहे बच्चों को निशुल्क स्टेशनरी, चॉकलेट बांटे। उनके साथ वीरेंद्र सिंह राणा भी उपस्थित थे।

Related posts