
नई दिल्ली

दिल्ली के पॉश ग्रेटर कैलाश इलाके में बुजुर्ग कृष्ण खोसला को फ्रिज में अगवा करने के मामले में पुलिस ने देर रात दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर मुख्य आरोपी किशन व टेंपो चालक प्रदीप शर्मा, दीपक यादव, सर्वेश, प्रभु दयाल को गिरफ्तार कर लिया। अब इस केस में सामने आ रहा है कि बुजुर्ग कृष्ण खोसला की पहले हत्या की गई थी और फिर उनके शव को फ्रिज में ले जाया गया था। आगे जानिए कि आरोपी, बुजुर्ग को फ्रिज में ही लेकर गए और फिर उनके शव के साथ क्या किया.घर से कृष्ण और फ्रिज के गायब होने की घटना ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया था। आखिर किशन को घर से कैश और जेवरात के अलावा फ्रिज ही क्यों ले जाने की जरूरत पड़ी। शुरुआत में पुलिस अंदाजा लगा रही थी कि कहीं ऐसा तो नहीं कि पहले से साजिश रचकर किशन ने वारदात को अंजाम दिया हो। परिजनों का कहना है कि घर में रखा फ्रिज काफी बड़ा था। लेकिन जब आरोपी हिरासत में आए तो उन्होंने इसका राज खोलापुलिस पूछताछ में किशन ने खुलासा किया है कि बुजुर्ग की पत्नी को नशीला पदार्थ सूंघाकर घटना को अंजाम दिया। जब वह बेहोश हो गई तो बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए फ्रिज में शव को डाला और संगम विहार ले गए। माना जा रहा है कि ऐसा आरोपियों ने इसलिए किया ताकि किसी को शक न हो और न ही शव की बदबू आसपास फैले।संगम विहार में कुछ दिन पूर्व किशन ने एक मकान किराए पर लिया था। उसके आंगन में शव गाड़ दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात शव बरामद करने का प्रयास किया।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की छानबीन चल रही है। उधर, घटना में और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
