दिलवां में व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई

अंब (ऊना)। गांव दिलवां में दो व्यक्तियों ने मिलकर एक की बेरहमी से पिटाई डाल कर डाली, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है, जबकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलक राज पुत्र लक्ष्मीदास निवासी दिलवां ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह अपने काम से जा रहा था तो गांव के विजय एवं एक अन्य व्यक्ति ने उसका रास्ता रोका और पुरानी बात को लेकर उससे बहसबाजी करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त दोनों ने उस पर हमला बोल दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। तिलकराज को घायलावस्था में देर रात खंड चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका
इलाज चल रहा है। डीएसपी अंब मदन लाल कौशल ने बताया कि तिलकराज की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जाएगी।

Related posts