दियोटसिद्ध में 14 लाख का चढ़ावा

बड़सर (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार और रविवार को श्रद्धालुआें की ओर से लगभग 14 लाख का चढ़ावा बाबा के चरणों में अर्पित किया गया। वहीं दो दिन में लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा जी की पवित्र गुफा में माथा टेका।
रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा जी की पवित्र गुफा के दर्शनों के लिए पहुंचे। इस दौरान पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व जम्मू से श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए आए हुए थे। पुलिस कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर न्यास प्रशासन ने श्रद्धालुआें की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा। शनिवार और रविवार दोपहर तक बाबा जी के मंदिर में 1398978 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। इसके आलावा 4.5 ग्राम सोना, 60 ग्राम चांदी, 70 कनाडाई डालर, 140 पाउंड, 260 अमेरिकी डालर बाबाजी की गुफा में चढ़ाए गए।
बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के मंदिर अधिकारी सुरेश पटियाल ने बताया कि दो दिन में लगभग 15 हजार श्रद्वालुओं ने बाबा जी की पवित्र गुफा में शीश नवाया। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास द्वारा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा प्रदान करने के प्रयास कर रहा है।

Related posts