दियाड़ा में खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा शुरू

धुसाड़ा (ऊना)। क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दियाड़ा में होने वाली चार दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। खेलकूद स्पर्धा का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए दर्शकों का मन मोहा। मुख्य अतिथि ने खेल और शिक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस टूर्नामेंट में अंब ब्लाक के 25 स्कूलों के 275 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के उपप्रधान संदीप परदेसी ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की कुछ मांगें रखीं। इन मांगों को मानते हुए विधायक कुलदीप कुमार ने रास्ते के निर्माण के लिए आठ लाख रुपये, दो हैंडपंप और पीने के पानी की समस्या दूर करने के लिए संबधित विभागों को निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने गांव दियाड़ा में एक पशु चिकित्सालय का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रीतम सिंह, कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता नरेश बरोटिया, ब्लाक यूथ इंटक अध्यक्ष सतिंदर खन्ना, समाजसेवी डा. राजिंद्र सिंह, दियाड़ा के प्रधान अर्जुन सिंह, हिंबोली के प्रधान स्वर्ण सिंह, भैरा के उपप्रधान सुरिंद्र ढिल्लो, धुसाड़ा के उपप्रधान अजय कुमार, अंब स्कूल के प्रिंसिपल सतीश कुमार, धुसाड़ा के प्रिंसिपल राममूर्ति लठ्ठ, भरवाईं स्कूल के प्रिंसिपल किशोरी लाल, चुरूड़ू स्कूल के प्रिंसिपल सतदेव शर्मा, एडीर्पीईओ हरीश शर्मा, डीएसएसए के वाइस प्रेजीडेंट संजीव शर्मा, पंकज शर्मा, तिलक राज, बलविंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, नवनीत कौंडल, पवन कुमार तथा अमरजीत समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related posts