दिनेश गुलेरिया मुख्य संरक्षक बनाए

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ जिला कुल्लू के प्रधान इंद्रदत्त शर्मा ने संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें दिनेश गुलेरिया को मुख्य संरक्षक, जबकि मंगत राम को मुख्य सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा मनोज शर्मा, कल्पना शर्मा, योगराज कौशल, वत्सला बंसल, धर्मपाल सर्वटा, नंदलाल ठाकुर और धर्मपाल को संरक्षक नियुक्त किया गया। प्रभात ठाकुर, सोमदत्त, राजेश परमार तथा भीम सिंह को उपप्रधान की कमान सौंपी गई। सूरज हांडा को संयुक्त सचिव और अंजू हाजरी, सुभाष शर्मा, आशा देवी तथा देवानंद को सह सचिव का पदभार सौंपा गया। इसके अलावा सुंदर श्याम सह कोषाध्यक्ष, विनोद कमल मुख्य संगठन सचिव बनाए गए। संगठन सचिव रविंद्र शर्मा, प्रसार सचिव राम पाल शर्मा, राजन भारद्वाज, लेखाकार पैने राम, सह लेखाकार अजय कुमार, सलाहकार इंद्र देव शास्त्री और रामलाल भारद्वाज को बनाया गया। हरिचंद शर्मा को मुख्यालय सचिव और प्रोमिला को प्रेस सचिव नियुक्त किया। जयदर्शन, संतोष गुलेरिया, दयानंद, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र चौहान, डॉ. विपन कश्यप, बलदेव शुक्ला, श्याम ठाकुर, और रमेश ठाकुर को राज्य प्रतिनिधि बनाया गया। इसके अलावा संतोष ठाकुर, सुकर्मा शर्मा, धमेंद्र शर्मा, जय चंद, संतोष गोस्वामी, राजेंद्र ठाकुर, नीना शर्मा, राकेश चंद, पूजा बौद्ध, दिनेश शर्मा, रेवत राम, पुष्पा देवी, सविता शर्मा, भोले राम नेगी, दुर्गा सिंह, मान सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार और जीवन शर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। संघ की महिला अध्यक्ष रेणुका शर्मा को बनाया गया। जबकि, कृष्णा, पार्वती देवी, मोनिका चौहान, सुचित्रा शर्मा और सुनीता देवी को सदस्य नियुक्त किया गया। संघ अध्यक्ष इंद्र दत्त शर्मा ने बताया नग्गर खंड से अनूप कुमार, कुल्लू-1 से प्रेम लाल, कुल्लू-2 से भूपेंद्र मेहता, बंजार खंड से अशोक कुमार, आनी से सुरेंद्र वर्मा, निरमंड से वेद गौतम को प्रधान नियुक्त किया गया।

Related posts