
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत साली ने जीजा के खिलाफ मां पर कुर्सी से प्रहार करने और परिवार को जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बनीता कुमारी पुत्री गोरखराम निवासी भलेड़ा, रोपा ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बड़ी बहन सुनीता देवी की शादी 2010 में राकेश कुमार पुत्र कशमीर सिंह निवासी बनदार, चबूतरा के साथ हुई। उसकी बहन सुनीता देवी और जीजा राकेश कुमार के बीच कुछ समय से अनबन चल रही है और बहन मायके में ही रह रही है। 16 नवंबर को दोपहर के 1.30 बजे उसका जीजा राकेश कुमार, अपनी माता रोशनी देवी, बडे़ भाई संजय कुमार, मामा मामी सहित उनके घर बातचीत के लिए आए। राकेश कुमार ने प्लास्टिक की कुर्सी एकदम उठाई और जोर से उसकी माता के ऊपर फेंक दी। इससे माता विमला देवी के सिर पर चोटें आई हैं। जीजा ने जाते समय गालियां निकालीं तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी। एसपी वीना भारती का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
