दाड़ी के उत्तम बने असिस्टेंट कमांडेंट

धर्मशाला। दाड़ी के रहने वाले उत्तम चंद असम राइफल में कमीशन पास कर असिस्टेंट कमांडेंट बने हैं। इससे पहले उत्तम सेना में हवलदार के पद पर सेवाएं दे रहे थे। क्लर्क पद पर सेवाएं देते हुए उत्तम चंद ने एक वर्ष तक कठिन पढ़ाई कर कमीशन पास किया। अब उत्तम असम राइफल में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर सेवाएं देंगे। उत्तम चंद धर्मशाला के दाड़ी के रहने वाले हैं। उत्तम जमा दो तक पढ़ाई पूरी करने के बाद सेना में भर्ती हुए थे। गया में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उत्तम की म्यांमार बार्डर पर तैनाती हुई है। उत्तम के घर पहुंचने पर माता-पिता ने बैंडबाजों के साथ स्वागत किया।

Related posts