
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत दो बच्चों की मां ने अपने ससुर और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिता कुमारी पत्नी प्रदीप कुमार निवासी गसोता, बोहणी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके दो बेटे हैं। उसके ससुर और सास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके चलते 1 जुलाई को उसके सास-ससुर ने उसका सामान घर से बाहर फेंक दिया और मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर लिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
