
कुल्लू(भाग सिंह)हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ खंड कुल्लू की मासिक बैठक टीचर होम सरवरी में आयोजित हुई। अध्यक्षता संघ के प्रधान जेएन शर्मा ने की। इस दौरान लंबित मांगों सहित अन्य कई समस्याओं पर मंथन किया गया। पेंशनरों ने एचआरटीसी के प्रबंधन निदेशक से एचआरटीसी पेंशनरों को फरवरी की पेंशन दस मार्च से पहले जारी करने की मांग की है। इसके अलावा पेंशनरों के 2012 से रिटायरमेंट ड्यूज का भी तुरंत भुगतान करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही पेंशनरों ने हिमाचल प्रदेश प्रधान सचिव से आग्रह किया कि सभी विभागों को एमआरसी बिलों के भुगतान के लिए समुचित बजट स्वीकृति अतिशीघ्र करने की भी गुहार लगाई है। वित्त सचिव से 2014-15 के बजट में जो राशि परिवहन निगम को दी जा रही है, उसमें पेंशनरों को भी लाभ देने का आग्रह किया है। वहीं, करूणामूलक आधार पर नौकरी के लिए एक समान आय सीमा रखने की भी मांग की है। डीसी कुल्लू से आग्रह किया है कि सरवरी में पुन: निर्माण डंगे के लिए धनराशि स्वीकृत की जाए। आरटीओ कुल्लू से आग्रह किया कि सभी प्राइवेट बसों के मालिकों को टिकट जारी करने के आदेश दें। इसके अलावा प्रमुख सचिव परिवहन से आग्रह किया है कि कुल्लू शहर में दो मुद्रिका बसें चलाई जाएं। इस अवसर पर संघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर, प्रेदश सचिव अशोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनसा राम ठाकुर, पूर्ण देव शर्मा, एनके हांडा, प्रदेश संगठन सचिव नौमी राम, जिला महासचिव प्रेम चंद, महासचिव हेमा शर्मा सहित अन्य पेंशनरों ने भाग लिया।
