दस का आंकड़ा करेगा धमाल, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई-दोबारा’ की स्टारकास्ट पहुंची चंडीगढ़

चंडीगढ़: बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई-दोबारा’ में अक्षय कुमार, इमरान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सोनाली बेंद्रे ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। इमरान खान की यह लीड हीरो के तौर पर 10वीं फिल्म है।

बतौर प्रोड्यूसर एकता की भी यह 10वीं फिल्म है। इस दस के आंकड़े में अक्षय कुमार और सोनाली बेंद्रे भी साथ दे रही हैं। शुक्रवार को फिल्म की स्टार कास्ट अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान पी.वी.आर. पहुंचे।

उर्दू के शब्द सीखे : सोनाक्षी

सोनाक्षी ने कहा कि मेरा किरदार एक छोटे शहर की लड़की का है, जो मुंबई अभिनेत्री बनने का ख्वाब लेकर आती है। उनके किरदार का नाम यास्मीन है। सोनाक्षी ने कहा कि किरदार को वास्तविकता का टच देने के लिए कुछ उर्दू के शब्द सीखे। उन्होंने कहा कि इस बार वह साडिय़ों की जगह कश्मीरी सूट और शरारा पहने नजर आएंगी।

पहली बार मूंछ को बढ़ाया

इमरान खान ने कहा कि फिल्म में रियल लुक देने के लिए उन्होंने पहली बार अपनी मूंछों को इतना बढ़ाया है। उन्होंने तय कर लिया था कि आर्टीफिशियल मूंछ की बजाए ओरिजनल मूंछ का इस्तेमाल करेंगे। पहली बार वे मूंछ में नजर आएंगे।

इमरान खान ने बताया कि वह फिल्मों में ऐसे रोल भी करना चाहते हैं जो उन्होंने अब तक नहीं किए हैं। इमरान ने कहा कि अपना रास्ता खुद ढूंढो, खुद से हर चीज सीखने की कोशिश करो और मेहनत से पीछे मत हटो। मैं आज भी इस सलाह पर अमल कर रहा हूं।

कहानी

अपने गुरु सुल्तान मिर्जा (अजय देवगन) की हत्या कर शोएब खान (अक्षय कुमार) अब माफिया सरगना बन चुका है। गुनाहों के ढेर पर खड़ा शोएब अकसर उस गरीब बस्ती में जाकर अपनी पुरानी यादें ताजा करता है जहां वह पला बढ़ा। इसी बस्ती में एक दिन शोएब की मुलाकात असलम (इमरान खान) से होती है। इमरान से प्रभावित होकर शोएब उसे अपना शिष्य बना लेता है।

अभिनेत्री यास्मीन (सोनाक्षी सिन्हा) पर शोएब दीवाना हो जाता है। शोएब का शिष्य असलम भी यास्मीन को चाहता है और इसको लेकर गुरु-शिष्य में तनाव बढ़ जाता है। यास्मीन किसे मिलती है? क्या शोएब का साम्राज्य खत्म हो जाएगा? इन सवालों के जवाब मिलेंगे ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई-दोबारा’ में।

रियल टच के लिए सीखी उर्दू : सोनाक्षी

यूं तो बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपनी कई फिल्मों में पंजाबी मुंडे के किरदार में नजर आ चुके हैं पर अब जल्द ही अक्षय पंजाबी फिल्म में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाते नजर आएंगे। ‘पाजी इन ट्रबल’ पंजाबी फिल्म में अक्षय कुमार पर 5 से 6 सीन फिल्माएं जाएंगे।

इस फिल्म में अक्षय और हरभजन के अलावा ओमपुरी, जिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत गुग्गी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे। अक्षय का कहना है कि वह खाने में देसी घी का इस्तेमाल जरूर करते हैं। जिस कारण वह फिट रहते हैं। वह आज भी देसी घी अपने गांव से मंगवाते हैं।

Related posts