..दशहरे से पहले दुरुस्त होंगे कुल्लू शहर के रोड

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लेकर देव समाज और जिला प्रशासन प्रबंध करने में जुट गए हैं। देवी-देवताओं के मुख्य मोहरों को चमकाने का काम भी शुरू हो चुका है।
लोक निर्माण विभाग, आईपीएच और विद्युत बोर्ड ने अपने स्तर पर तैयारियां आरंभ कर दी हैं। खासकर लोनिवि कुल्लू ने शहर को चकाचक करने की कवायद शुरू करते हुए तारकोल बिछाने का कार्य आरंभ कर दिया है। शहर के मुख्य मार्ग को पहले ही पक्का कर दिया गया है। ढालपुर चौक से लेकर परिधिगृह तक जाने वाले मार्ग भी पक्का कर दिया है। अब विभाग ढालपुर से बाया अस्पताल और कालेज से होकर गुजरने वाले मार्ग को चकाचक करने में जुटा है। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए विभाग रात के वक्त इस काम को अंजाम दे रहा है।
लोनिवि कुल्लू के एक्सइयन विनोद आनंद ने कहा कि शहर में विभाग के तहत जो भी सड़क मार्ग हैं, उन्हें विभाग ने दशहरा उत्सव को देखते हुए पक्का करने का फैसला लिया है। विभाग उत्सव को लेकर सभी सड़कों को चकाचक करेगा। इसके लिए रात-दिन युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।

Related posts