
लंदनः अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक अध्ययन संस्थान (आईआईएसएस) ने चेतावनी दी है कि दक्षिण एशिया और पाकिस्तान में परमाणु हथियारों की दौड से किसी भी किस्म के विवाद के नाभिकीय युद्ध का रूप लेने का खतरा बढ रहा है।
परमाणु हथियार विकसित करने की दौड में ब्रिटेन से आगे निकलने के पाकिस्तान के मंसूबों की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए संस्थान ने भारत और पाकिस्तान से आपसी संवाद बेहतर बनाने का अनुरोध किया ताकि संकट की स्थिति में किसी किस्म की गलतफहमी न पैदा हो।
संस्थान ने कहा कि भारत और पाकिस्तान द्वारा अपनी नाभिकीय क्षमता में लगातार बढोतरी करने से दक्षिण एशिया में परमाणु हथियारों की दौड और जोर पकड सकती है।
