थरास स्कूल की सुल्ताना दौड़ी सबसे तेज

कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित लड़कियों की जिला स्तरीय पाइका खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन पंद्रह सौ मीटर दौड़ में थरास स्कूल का दबदबा रहा। थरास स्कूल की सुल्ताना ने इसमें प्रथम स्थान हासिल किया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में करीब 250 लड़कियां भाग ले रही हैं।
सुल्तानपुर स्कूल की मली 1500 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर और सुल्तानपुर स्कूल की प्रेमा तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में खराहल की नीलमा देवी ने पहला, बजौरा स्कूल की पार्वती से दूसरा तथा खराहल की नीता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कियों की रेस, लॉग जंप, हैंडबॉल और बास्केटबाल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रतियोगिता के मैनेजर की जिम्मेदारी कुल्लू स्कूल के प्रिंसिपल हेमराज शर्मा को सौंपी है। अतिरिक्त शारीरिक शिक्षा अधिकारी केएल राणा को प्रतियोगिता का सचिव तैनात किया है। नारायण शर्मा अतिरिक्त सचिव, हीरा लाल ठाकुर तकनीकी मैनेजर, रामनाथ और जय कृष्ण शर्मा को फील्ड रेफरी तैनात किया है।
मनोहर लाल को अनाउंसर की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उच्च शिक्षा उप निदेशक जगदीश ने बताया कि 24 से 26 अगस्त तक लड़कों की जिला स्तरीय पाइका खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

Related posts