
|
Advertisement:Replay Ad
![]() |
उदयपुर (लाहौल स्पीति)। उदयपुर में चल रही जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की अंडर- 19 खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में शिक्षा उप निदेशक प्रेमनाथ परशीरा मुख्य अतिथि रहे। छात्रा वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले में सीसे स्कूल शांशा ने सीसे स्कूल उदयपुर को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। खो-खो में सीसे स्कू ल त्रिलोकीनाथ ने सीसे स्कूल शकोली को हराकर मुकाबला जीता। कबड्डी में त्रिलोकीनाथ ने तिंगरेट को हराया।
बैडमिंटन में सीसे उदयपुर ने सीसे स्कूल केलांग को हराया। टेबल टेनिस मेें सीसे तिंगरेट ने सीसेे स्कूल उदयपुर को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। मार्चपास्ट में सीसे स्कूल उदयपुर पहले स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ में त्रिलोकीनाथ स्कूल की हिना पहले, मड़ग्रां की अंकिता दूसरे और उदयपुर की शीतल तीसरे स्थान पर रही।
200 मीटर दौड़ में हिना पहले, अंकिता दूसरे और शीतल तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में शकोली की मीना प्रथम, तिंदी की किरण द्वितिय और उच्च पाठशाला मूरिंग की सुषमा ने तीसरा स्थान प्र्राप्त किया। 800 मीटर में तिंदी की किरण पहले, तिंगरेट की तंनजिन लामो द्वितीय और इसी पाठशाला की उषा तृतीय स्थान पर रही।
चक्का फेंक में शकोली की पूनम पहले, त्रिलोकीनाथ की हिना दूसरे और उदयपुर की प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में हिना प्रथम, शांशा की मनीषा दूसरे और उदयपुर की प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में तिंगरेट की गीता पहले, गौशाल की राधिका दूसरे और उदयपुर की चेतना और मड़ग्रां की रूबिना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में उदयपुर की चेतना ने सबसे लंबी छलांग मारी। मड़ग्रां की अंकिता दूसरे और शांशा की पूजा तीसरे स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो में शकोली की ममता प्रथम, इसी स्कूल की पूनम द्वितीय स्थान पर रही। सीसे स्कूल त्रिलोकीनाथ की हिना को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर एडीपीओ रणवीर सिंह भी मौजूद रहे।

