तो अब दनादन दौड़ेंगी निगम की बसें

भुंतर (कुल्लू)। घाटे से जूझ रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 182 बस सहायकों को बहाल कर दिया है। लिहाजा 182 परिचालकों के आने से प्रदेश भर में बंद पड़े बस रूटों पर बसें चलने से लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मंडलीय प्रबंधक एपी नड्डा ने कहा कि बस सहायकों को गोल्डन चांस दिया है। फिर भी बस सहायक मनमानी करते हैं तो इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। बरहाल इन बस सहायकों के आने से कर्मचारियों की भारी कम से जूझ रहे निगम के ट्राइबल डिपो केलांग, रिकांगपियों और चंबा प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। प्रदेश के अन्य डिपुओं में भी बस सहायकों को तैनात किया जाएगा। कई सालों से घर बैठे बस सहायकों को निगम ने बहाली का तोहफा दिया है। कर्मचारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है।
निगम के मंडलीय प्रबंधक एपी नड्डा ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की अप्रुवल के बाद बहाली के आदेश दिए हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी महासंघ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष उमेश शर्मा, कुल्लू यूनिट के अध्यक्ष महेंद्र सिंह और महासचिव टेकचंद कटोच ने परिचालकों की बहाली के लिए प्रबंधन का आभार जताया है।

Related posts