
आनी (कुल्लू)। उपमंडल के कमंाद पंचायत के बालीओेल में एक शव बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृतक लोनिवि में मिस्त्री के पद पर च्वाई में तैनात था। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क मांद पंचायत के बालीओल निवासी किशन चंद (47) पिछले शनिवार को घर से ड्यूटी के लिए गया, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा। इस पर परिजनाें ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर में तलाश भी की, लेकिन किशन चंद के बारे कोई सुराग नहीं लग पाया। लगातार तीसरेे दिन भी तलाश करने घर वाले उस रास्ते पर गए, जहां से मृतक हमेशा कार्यालय से घर आता जाता था। काफी तलाश करने के बाद घरवालों को गगरा से ऊपर एक ढांक के नीचे व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा गया। उसके बाद उन्होंने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव को निकाला। वह करीब 50 मीटर ढांक से नीचे गिरा हुआ था। मृतक की जेब से 5060 रुपये भी बरामद किए गए हैं। हादसे की पुष्टि करते हुए आनी के डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम करके परिवार को सौंप दिया गया है। उन्होंनेे बताया कि मृतक की मौत ढांक से नीचे गिरने से हुई है।
