
कुल्लू। छात्र संघ चुनाव को लेकर कुल्लू जिले में एबीवीपी का दबदबा रहा है। लाहौल के एक मात्र कुकुमसेरी कालेज में एनएसयूआई ने परचम लहराया। जिले की 16 सीटों में से एबीवीपी ने दस सीटों पर जीत हासिल की है। एनएसयूआई के खाते में 4 सीटें आई। एसएफआई को भी जिले में केवल दो सीटों पर संतोष करना पड़ा।
कुल्लू जिला के चार कॉलेजों में से तीन कॉलेजों में एबीवीपी ने बढ़त हासिल की। कुल्लू जिला के हरिपुर कालेज में एबीवीपी ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की। हरिपुर कालेज में एबीवीपी के अरुण कुमार अध्यक्ष, रोनित उपाध्यक्ष, मनोज कुमार महासचिव और नकुल को सचिव चुना गया। कुल्लू कालेज में भी एबीवीपी का दबदबा रहा। कुल्लू कालेज में एबीवीपी ने तीन सीटों पर बढ़त हासिल की। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के राजकुमार सोनी ने कब्जा जमाया। उपाध्यक्ष पद पर पिंकी सूद और सचिव पद पर राजकृष्ण ने बाजी मारी। कुल्लू कालेज में महासचिव पद पर एसएफआई के रविंद्र ठाकुर ने जीत दर्ज की। बंजार महाविद्यालय में भी एबीवीपी का पलड़ा भारी रहा। बंजार कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एसएफआई के महेंद्र सिंह ने कब्जा जमाया। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के राजीव किशोर और सचिव पद पर एबीवीपी के दिनेश कुमार ने कब्जा जमाया। महासचिव पद पर एनएसयूआई के राकेश ने बाजी मारी। आनी कालेज में एनएसयूआई ने बढ़त हासिल की है। आनी कालेज में अध्यक्ष पर एनएसयूआई के सुनील कुमार, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की लक्ष्मी देवी और सचिव पद पर एसएसयूआई के राजकुमार ने बाजी मारी। आनी कालेज में एबीवीपी के यशपाल ने महासचिव के पद जीत हासिल की। लाहौल के एक मात्र कुकुमसेरी कालेज में एनएसयूआई ने चारों पदों पर कब्जा जमाया।
