
कुल्लू। जिलाभर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अज्ञात चोर अब तक कई मंदिरों समेत लोगों के घरों से करोड़ों रुपये के आभूषण समेट चुके हैं। ताजा घटनाक्रम में बंदरोल में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर हजाराें रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बंदरोल की रहने वाली महिला ने दर्ज एफआईआर में कहा है कि वह सुबह जब घर की ऊपरी मंजिल में गई तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाने पर कमरे में चारों ओर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खोलकर देखी तो अलमारी से करीब पचास हजार के गहने गायब थे। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की छानबीन हेडकांस्टेबल जय सिंह कर रहे हैं।
