
चंपावत। सीमांत तामली में चल रहे पांच दिनी दशहरा महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। पूर्णागिरि देव भूमि उत्थान समिति खटीमा और सरस्वती सांस्कृतिक कला केंद्र धरसों रीठासाहिब के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पर देर रात तक दर्शक अपने स्थानों में थिरकते रहे। महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। बेबी प्रियंका के गाने ‘मोहना मोहना मोहना म्यर दिल में बसी गै’ और ‘नंदा-सुनंदा तू दैनी है जाए’ को खासी सराहना मिली।
कलाकारों ने गोलज्यू की आरती, नंदा सुनंदा तू दैनी है जाए, तीलै धार बोला आदि गानों की शानदार प्रस्तुति दी। धरसों के कलाकार संतोष आर्या, कैलाश, कमल, किशोर, पंकज कुमार, रश्मि, अमित, सूरज, सुरेंद्र, सुरेश आदि ने भी एक बढ़कर एक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस मौके पर दान सिंह बोहरा, दीवान सिंह, रघुवर सिंह, थानाध्यक्ष दीवान सिंह ग्वाल, महा सिंह, मदन पांडेय, देवेंद्र जोशी, राजेश पांडेय, चित्रमणी जोशी, जगत सिंह, चंचल सिंह, प्रहलाद सिंह, डूंगर सिंह, राकेश सिंह, गौरी सिंह, गणेश दत्त जोशी, मंजू जोशी आदि मौजूद रहे। महोत्सव समिति अध्यक्ष विपिन जोशी ने बताया कि 16 अक्तूबर को समापन अवसर पर लक्की ड्रा का आयोजन भी किया जाएगा। महोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी जारी हैं।
