तहसील से सभी अफसर गायब

नादौन (हमीरपुर)। तहसील कार्यालय नादौन में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को लोग प्रमाण पत्र आदि बनवाने को तहसील कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन कार्यालय में तहसीलदार के साथ-साथ नायब तहसीलदार और कार्यालय कानूनगो नहीं मिले। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा जबकि कई लोग मायूस होकर घर लौट गए।
तहसील कार्यालय पहुंचे लोगों में मनोज कुमार, सुशील कुमार, अतुल कुमार, संजय कुमार, विनोद, रमेश, रोशन लाल, मंजीत कुमार, आनंद शर्मा, सुखवीर सिंह, अशोक कुमार, अयोध्या दास आदि का कहना है कि सोमवार को तहसील कार्यालय से तहसीलदार सहित नायब तहसीलदार और कार्यालय कानूनगो नदारद थे। उन्हें प्रमाण पत्र आदि बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से लोगों ने संबंधित अधिकारियों के बारे में पूछा, परंतु किसी को कोई जानकारी नहीं थी। कई लोग बिना प्रमाण पत्र बनवाए घर लौट गए। कार्यालय से एक साथ तीनों अधिकारियों के नदारद रहने से स्पष्ट है कि कार्यालय में काम रामभरोसे चल रहा है। काम करवाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जाम के कारण तहसीलदार रास्ते में ही फंस गए थे जबकि नायब तहसीलदार पदोन्नत हो गए हैं। इसके बाबजूद बाद में लोगों के प्रमाण पत्र बना दिए गए।
-बलवीर ठाकुर, एसडीएम नादौनतहसील से सभी अफसर गायब
नादौन का वाकया, प्रमाण पत्र बनवाने आए लोग परेशान
कई मायूस होकर घर लौटे, विभागीय कार्यप्रणाली पर रोष
नादौन (हमीरपुर)। तहसील कार्यालय नादौन में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को लोग प्रमाण पत्र आदि बनवाने को तहसील कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन कार्यालय में तहसीलदार के साथ-साथ नायब तहसीलदार और कार्यालय कानूनगो नहीं मिले। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा जबकि कई लोग मायूस होकर घर लौट गए।
तहसील कार्यालय पहुंचे लोगों में मनोज कुमार, सुशील कुमार, अतुल कुमार, संजय कुमार, विनोद, रमेश, रोशन लाल, मंजीत कुमार, आनंद शर्मा, सुखवीर सिंह, अशोक कुमार, अयोध्या दास आदि का कहना है कि सोमवार को तहसील कार्यालय से तहसीलदार सहित नायब तहसीलदार और कार्यालय कानूनगो नदारद थे। उन्हें प्रमाण पत्र आदि बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से लोगों ने संबंधित अधिकारियों के बारे में पूछा, परंतु किसी को कोई जानकारी नहीं थी। कई लोग बिना प्रमाण पत्र बनवाए घर लौट गए। कार्यालय से एक साथ तीनों अधिकारियों के नदारद रहने से स्पष्ट है कि कार्यालय में काम रामभरोसे चल रहा है। काम करवाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जाम के कारण तहसीलदार रास्ते में ही फंस गए थे जबकि नायब तहसीलदार पदोन्नत हो गए हैं। इसके बाबजूद बाद में लोगों के प्रमाण पत्र बना दिए गए।
-बलवीर ठाकुर, एसडीएम नादौन

Related posts