तस्करों के बारे में दें जानकारी

सोलन / बद्दी (सोलन)। सोलन और बद्दी में अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य पदार्थ अनैतिक व्यापार निषेध दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली। बद्दी में एसपी अरूल कुमार ने स्कूली बच्चों को नशीले पदार्थ से दूर रहने का आह्वान किया, साथ ही इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर नशीले पदार्थ का व्यापार करने के बारे में उन्हें कोई सूचना मिलती है तो वे पुलिस को सूचित करें। पुलिस सूचना देने वाले का नाम गुप्त करेगी। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने स्कूली बच्चों को थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। बच्चों को प्राथमिकी से लेकर कोर्ट में चार्जशीट सौंपने तक के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा पुरुष और महिला बंदी गृह के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर अतिरिक्त थाना प्रभारी दया राम ठाकुर भी मौजूद रहे। वहीं सोलन में भी विद्यार्थियों ने रैली निकालकर नशा न करने का आह्वान किया।

Related posts