तकनीकी कर्मियों की घटती संख्या पर चिंता

ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी महासंघ का स्थापना दिवस जिला स्तर पर विद्युत बोर्ड के परिसर में मनाया गया। इसमें महासंघ के पदाधिकारियों समेत जिलाभर के तकनीकी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पराशर ने प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों की घटती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण प्रदेश के उपभोक्ताओं को आने वाले समय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया से प्रदेश में तकनीकी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। जिससे उपभोक्ताओं एवं विद्युत बोर्ड को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव किशन सिंह जसवाल, कुलदीप सिंह भट्टी, सुरेश शर्मा, राजेश्वर पाठक, उपाध्यक्ष रोशन लाल, राजू एवं शाम सुंदर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts