
दार-ए-सलाम: तंजानिया के उत्तरी शहर आरूशा में कल शाम विपक्षी पार्टी चाडेमा की चुनावी रैली में हुए बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।
पुलिस प्रवक्ता एडवेरा सेंसो ने बताया कि आरूशा के सावेतो इलाके में आयोजित चुनावी रैली में विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष फ्रीमैन बोवे द्वारा लोगों को संबोधित करने के दौरान मंच के काफी करीब हुए बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। तंजानिया के विदेश मंत्री बेर्नार्ड मेंबे ने दुख प्रकट करते हुए घटना की निंदा की है।
