ढाई किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

कुल्लू। बजौरा के पास पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दो अलग-अगल मामलों में पुलिस ने ढाई किलोग्राम से अधिक चरस के साथ तीन व्यक्तियों को दबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब पुलिस के दो दलों ने अलग-अलग समय में गुप्त सुचना के आधार पर बजौरा के पास नाके पर आरोपी पकड़े हैं। पहले मामले में एएसआई मान सिंह ने बजौरा के पास नाके के दौरान एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान हरियाणा निवासी अजय सिंह और चंडीगढ़ निवासी सन्नी से 2 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की है। वहीं, बजौरा के पास ही एएसआई राम लाल ने हवेली दिल्ली निवासी मोहम्मद हसन से 450 ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

Related posts