ड्राइवर की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

मोगा (आजाद): कोटकपूरा बाईपास पर स्थित डेरा स्वामी बुधदास के पीछे रहते विनोद कुमार (35) की अपने घर में ही रहस्यमय परिस्थितियों में मौत होने का पता लगा है। इस संबंध में फोकल प्वाइंट चौकी मोगा के इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर शिवचंद की ओर से मृतक के भाई दविन्द्र कुमार पुत्र सोम प्रकाश के बयानों पर कार्रवाई की गई है। उक्त घटना का पता लगने पर सिटी डी.एस.पी. गुरदीप सिंह भी वहां पहुंचे तथा जांच की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दविन्द्र कुमार ने कहा कि उसके पास उसकी भाभी (मृतक की पत्नी) पूनम आज सुबह आई तथा कहा कि विनोद कुमार सुबह से शराब पी रहा है तथा लड़ाई-झगड़ा करने के अलावा उसके साथ मारपीट करता है, जिस पर वह गया तथा उससे शराब की बोतल छीन लाया।

इस उपरांत भी वह शराब पीने से नहीं रुक रहा था तो उसने कहा कि वह थाने जा रही है। इसके बाद जब वह घर वापस गई तो देखा कि विनोद कुमार नीचे गिरा पड़ा था जिसने उसे सूचित किया। वह भी वहां पहुंचा तो देखा कि उसके भाई विनोद कुमार की मौत हो चुकी थी जिस पर हमने पुलिस को सूचित किया।

जांच अधिकारी सब-इंस्पैक्टर शिवचंद ने कहा कि विनोद कुमार की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार की लाश को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार ड्राइवर था।

Related posts