डोहगी में कार और बाइक की टक्कर

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के डोहगी में शनिवार देर सायं पेश आए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना के संदर्भ में छानबीन आंरभ कर दी है। हादसा कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से पेश आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर सायं डोहगी में एक बाइक नंबर एचपी 74 0454 तथा कार नंबर पीबी 10बीए 1516 की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक पवन कुमार निवासी गांव टीहरी जिला हमीरपुर एवं उनके साथ बाइक पर सवार विनोद कुमार निवासी गांव संगरू जिला हमीरपुर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवारों की एक-एक टांग फ्रेक्चर हो गई है। वहीं कार सवार पम्मा हरियाणा निवासी को भी मामूली चोटें आई हैं। बंगाणा के एसएचओ रामदास कौशल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related posts