डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार

कुल्लू(भाग सिंह)बजौरा चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचएचओ भुंतर लालचंद ने टीम के साथ बजौरा चेकपोस्ट पर नाका लगा रखा था। उसी दौरान पुलिस टीम आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी कर रही थी। बस की तलाशी के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति के कब्जे से 1.400 किलो ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। डीएसपी ने बताया कि चरस का धंधा करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सभी संभावित स्थानों पर गश्त अभियान तेज कर दिया है।

मनाली में अवैध शराब बरामद
कुल्लू। पुलिस ने मनाली माल रोड पर एक ढाबे से चार लीटर अवैध शराब बरामद की है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर संदीप पठानिया ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने ढाबा संचालक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts