
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय और उसके अधीनस्थ कालेजों से केवल 3 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के तहत दाखिला लेने को कहा और 4 वर्षीय स्नातक के तहत दाखिले लेने से मना किया अन्यथा परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
यू.जी.सी का निर्देश आगामी शैक्षणिक सत्र के संदर्भ में तब आया है जब दिल्ली विश्वविद्यालय ने असहमति का नोट जारी किया और 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम से जुड़े विवादास्पद निर्देश को खारिज कर दिया था। आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘किसी भी परिस्थिति में दिल्ली विश्वविद्यालय या किसी कालेज को 2014-15 में एफ.वाई.यू.पी के तहत छात्रों का दाखिला नहीं लेना चाहिए।’’
