
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में प्रदेश सरकार से डीए की किस्त शीघ्र जारी करने की मांग की गई। संघ की कुल्लू खंड इकाई की इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान जेएन शर्मा ने की। टीम होम सरवरी में आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में डीए की किस्त के अलावा पांच प्रतिशत पेंशन भत्ते की वृद्धि और मेडिकल भत्ते को बढ़ाने का आग्रह सरकार से किया गया। इसके अलावा पेशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र करने, कुल्लू से बदाह तक मुद्रिका बस सेवा शुरू करने, करुणामूलक आधार पर नौकरी में आय सीमा की शर्त हटाने की मांग मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की गई। बैठक में ऑटो में रेट लिस्ट लगवाने का आग्रह भी प्रदेश सरकार से किया गया। बैठक में प्रदेश सचिव अशोक शर्मा, जिला महासचिव प्रेम चंद, जिला कोषाध्यक्ष किरपाल चंद, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान गोयल, जिला संगठन सचिव नोमी राम, जिला प्रेस सचिव दर्शन सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनसा राम तथा हेमा शर्मा मौजूद रहे।
भुंतर में भगवती जागरण 17 को
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर शहर में 17 अगस्त को भगवती जागरण होगा। जय मां जागरण कमेटी भुंतर के चेयरमैन गुलशन अरोड़ा ने बताया कि शनिवार को भुंतर शहर में भगवती जागरण होगा। जागरण में पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार मां की महिमा का गुणगान करेंगे। 18 अगस्त को शिव मंदिर भुंतर में भंडारा लगेगा।
