
कुल्लू। दिल्ली बोर्ड के घोषित सीबीएसई के जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुल्लू के मौहल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत रहा। जमा दो मेडिकल में मीनाक्षी ठाकुर ने 96 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। नान मेडिकल में ईशिता ठाकुर ने 94.2 प्रतिशत और कामर्स में मलिका सोनी ने 96.4 अंक प्राप्त किए। स्कूल के पांच छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 25 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 19 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। अन्य सभी छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। इस बार अंग्रेजी तथा रसायनिक विज्ञान में अधिकतम अंक 97, गणित तथा भौतिक विज्ञान में 95 प्रतिशत, शारीरिक तथा बिजनेस स्टडी में 99 प्रतिशत अंक, कामर्स में 94 तथा अर्थशास्त्र में 95 प्रतिशत अधिकतम अंक बच्चों ने हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापक वर्ग को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी है।
