डीएवी मौहल में ‘फॉर्टी सेवन वेट कुड़ी दा’

कुल्लू। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहल ने ऐतिहासिक कलाकेंद्र में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि के हाथों स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चे सम्मानित हुए। इनमें मलिका सोनी, मीनाक्षी ठाकुर, दिव्यांशी सूद, इश्तिा ठाकुर, विनयक, अतुल शर्मा, मोलिना शर्मा, शिल्पा शर्मा आदि मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर कार्यक्रम को रंगीन बनाया। कार्यक्रम का आगाज बच्चों ने वेद मंत्रों के साथ किया। एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने वी वेलकम यू और वेस्टर्न पंजाबी नृत्य पेशकर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा बच्चों ने फॉर्टी सेवन वेट कुड़ी दा, डोला ला रे डोला रे, बेटी बचाओ पर नृत्य पेश कर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। मिक्स वॉलीबुड गीतों में पहली और दूसरी के नौनिहालों ने नृत्य पेश किया। जबकि, पहली से तीसरी तक के बच्चों ने भारत के इतिहास को भूत काल से लेकर वर्तमान काल तक नृत्य के माध्यम से दर्शकों के समक्ष पेश किया। तीसरी और चौथी के बच्चों ने कश्मीर से कन्याकुमारी गीत पर नृत्य पेश कर खूब वाहवाही लूटी। छठी ए और छठी बी ने फिर मिलेंगे गीत पर शानदार नृत्य पेश किया। सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिमाचली फोक डांस पेशकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं, छात्र-छात्राआें ने कुल्लवी नाटी पेशकर खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ सहित अभिभावकों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया।

Related posts