डीआईयू यूनिट करेगी जांच

नई दिल्ली। बाइकर करण पांडे की मौत के मामले की जांच जिले की डीआईयू यूनिट करेगी, हालांकि अभी पार्लियामेंट थाना पुलिस जांच कर रही है। उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि तफ्तीश डीआईयू को जांच सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि दर्ज मामले में खतरनाक ढंग से बाइक चलाने और ड्रंकन ड्राइविंग की एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसडीएम संजीव गुप्ता ने बाइकर्स को गोली मारने वाले इंस्पेक्टर, उनके साथ दो अन्य पुलिसकर्मी और मृतक की मां मंजू के बयान लिए। एसडीएम ने घटनास्थल का सोमवार दोपहर को दौरा किया था।

Related posts